Crime News / आपराधिक ख़बरे

गैंगस्टर एक्ट में वांछित संजीव पाण्डेय उर्फ संजू गिरफ्तार, गैंगलीडर की तलाश जारी

आजमगढ़। थाना अतरौलिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त संजीव पाण्डेय उर्फ संजू संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है और गिरोह पर हत्या एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष की तहरीर पर मु0अ0सं0 325/2026, धारा 2(b)(i)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को गैंगलीडर तथा संजीव पाण्डेय उर्फ संजू को नामजद किया गया था।

 

पुलिस का आरोप है कि अभियुक्तों ने संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध किए हैं।

 

दुल्हूपुर पेट्रोल टंकी के पास से गिरफ्तारी

 

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 19 अगस्त 2026 की रात करीब 10:45 बजे दुल्हूपुर पेट्रोल टंकी के पास घेराबंदी कर अभियुक्त संजीव पाण्डेय उर्फ संजू पुत्र रामसागर पाण्डेय, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद गैंगलीडर अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह समेत अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh