संतकबीरनगर में ₹50 लाख का गांजा जब्त, टीशू पेपर की आड़ में उड़ीसा से पंजाब ले जा रहे थे 2 तस्कर
संतकबीरनगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एन.एच. 27 पर मगहर चौकी के समीप चेकिंग के दौरान टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 167.710 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से पंजाब के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
कांवड़ यात्रा के चलते बदला था रास्ता
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान चंचल सिंह और राहुल, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से उड़ीसा से गांजा लाकर पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
श्रावण माह में प्रयागराज मार्ग पर पुलिस की कड़ी बैरिकेडिंग और कांवड़ियों की भीड़ के कारण पकड़े जाने के डर से तस्करों ने इस बार बनारस-गोरखपुर के रास्ते पंजाब जाने का रूट चुना था। हालांकि, संतकबीरनगर पुलिस की मुस्तैदी से उनकी यह चालाकी नाकाम हो गई।
डीसीएम सीज, मोबाइल व नकद बरामद
पुलिस ने गांजा ले जा रही अशोका लीलैंड डीसीएम गाड़ी को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से 3 मोबाइल, 5 ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और ₹500 नकद बरामद किए गए हैं।
टीम को ₹25,000 का नकद इनाम
सफलता हासिल करने वाली खलीलाबाद कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने ₹25,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
थाना कोतवाली खलीलाबाद में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/20) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की ज





















































Leave a comment