Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो दिन से लापता किसान का शव नदी किनारे मिला, परिवार में मचा कोहराम,  12 जुलाई से लापता था किसान, महुला-गढ़वल बांध के पास मिला शव

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण होंगे स्पष्ट

आजमगढ़। महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता किसान का शव मंगलवार सुबह नदी किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जयप्रकाश यादव (42) पुत्र गुलाब यादव, निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार जयप्रकाश 12 जुलाई को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर देवारांचल पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह करीब 7:40 बजे महुला-गढ़वल बांध के किनारे औघड़गंज बाजार से करीब 100 मीटर पूर्व ग्रामीणों ने नदी किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जयप्रकाश चार भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बताया कि मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh