Crime News / आपराधिक ख़बरे

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवर व 40 हजार नकदी चोरी

बिलरियागंज (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के इटौरा दयाल गांव निवासी सतेंद्र पटेल पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ पटेल के घर रविवार रात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि रविवार रात परिवार की तीन महिलाएं घर के बरामदे में सो रही थीं, जबकि एक किशोर छत पर बने कमरे में सोया था। रात करीब 10 बजे सभी सोने चले गए थे। बरामदे के सामने लगे चैनल गेट पर ताला बंद था।
सोमवार तड़के करीब चार बजे एक महिला की नींद खुली। वह घर के अंदर जाने लगी तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसी दौरान छत पर सो रहे लड़के ने भी दरवाजा बंद होने की बात कहकर आवाज लगाई। इसके बाद महिला घर के पीछे पहुंची, जहां खिड़की खुली मिली। खिड़की के रास्ते अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के पीछे स्थित बाग में कुछ दूरी पर चोरों द्वारा फेंके गए बक्से और अटैची बरामद हुए। परिवार वालों ने आशंका व्यक्त की  है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और वारदात को अंजाम देने के पीछे की  दरवाजे से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोर तीन सोने की अंगूठियां, तीन सोने की चेन, नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र, चार जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब 25 लाख रुपये के आभूषण तथा 40 हजार रुपये की नकदी ले गए। कोई थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि उसमें से एक महिला का आभूषण घर के छज्जे पर मिला है, मामले की जांच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh