कामर्सियल गैस मुल्य वृध्दि के खिलाफ सपा प्रदर्शन , समाजवादी सरकार बनने पर महंगाई पर लगेगी रोक-विजय रावत
देवरिया।आज समाजवादी पार्टी ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व बरहज तहसील रोड पर लगातार हो रहे गैस सिलेंडर मुल्य वृध्दि के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथ तकथी लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए प्रदर्शन के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई के आग में झोंक दिया है और अब जनता इस महंगाई की आग से निकलने के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ़ आशा भरी निगाहों से देख रही हैं भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई करने के नाम पर जनता को गुमराह कर सरकार बनाई लेकिन जबसे भाजपा की सरकार बनी तबसे महंगाई आसमान छू रही हैं और भाजपा सरकार चलाने में विफल है इस लिए अब जन समाजवादी पार्टी की तरफ़ आशा भरी निगाह से देख रही है। इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता विकास यादव संजय निषाद राहुल त्रिपाठी आलोक तिवारी विरेंद्र यादव इमाम अंसारी भोलू गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे।























































Leave a comment