Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम ने की सड़क परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा, सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने  कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ सड़क परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
       जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात से पूर्व सभी प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित कर ली जाए। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराते हुए परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा कराया जाए।
    बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राम-जानकी मार्ग, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग, सलेमपुर बाईपास, देवरिया बाईपास एवं तमकुहीराज-मझौली मार्ग निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए   जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग की सडक निर्माण कार्य परियोजना में भूमि अधिग्रहण की आ रही समस्याओं के संदर्भ में निर्देश दिया कि जहां-जहां अंश निर्धारण होना है, वहां संबंधित उप जिलाधिकारी अंश निर्धारण व जमीन का चिन्हांकन सुनिश्चित करते हुए उसे अवगत कराएंगे तथा अंश निर्धारण की वजह से निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिये।
  जिलाधिकारी ने बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत के अनुपस्थित पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य में विद्युत पोल शिफ्टिंग के प्रकरणों के निस्तारण में विद्युत विभाग की अनुपस्थिति से इस आवश्यक बिन्दु पर चर्चा नही हो सकी। इससे नाराज जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई तथा बिना अनुमति एवं पूर्व सूचना के मुख्यालय से बाहर रहने पर अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थित रहना और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना कत्तई स्वीकार्य नहीं है। 
 आयोजित इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh