देवरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चोरी की आठ बाइक के साथ पर दो गिरफ्तार
देवरिया।देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार को एक अनियंत्रित पिकअप वाहन की रेलिंग से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहाँ मौजूद लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और ओवरब्रिज की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।उक्त घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित यातायात व्यवस्था को संभालते हुए वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से संचालित कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने की कार्रवाई भी की, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा किया जा रहा है।























































Leave a comment