देवरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चोरी की आठ बाइक के साथ पर दो गिरफ्तार
देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार तड़के चीनी मिल ग्राउंड के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुमित कुमार निवासी सिवान (बिहार) एवं विकास कुमार निवासी गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।पूछताछ में अभियुक्तों ने वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उसे झाड़ियों में छिपा देते थे और अवसर मिलने पर बेच देते थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चीनी मिल गेट के समीप झाड़ियों से छह अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं।बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिलें देवरिया एवं बिहार के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।























































Leave a comment