देवरिया में शादी वाले घर में चोरी लाखों के गहने चोर ले उड़े
देवरिया।भलुअनी के करमटार गंगा में चोरों का आतंक पुलिस डॉग स्क्वॉड जांच में जुटी,देवरिया भलुअनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटार गंगा में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार चोरों ने घर के जंगले का ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में शादी के लिए रखे लाखों के गहनों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
आप को अवगत करा दें, कि करमटार गंगा निवासी अनिल सिंह और उनकी पत्नी सुषमा सिंह के घर बीती रात करीब 2 बजे के आसपास चोरी की वारदात हुई। परिवार वालों ने बताया कि चोर घर में रखे दो सोने की चैन, चार सोने की बाली, एक सोने की अंगूठी, चार पायल, चार बिछुआ, एक चांदी की चैन समेत करीब 500 से 1000 रुपये नकद चोरी कर ले गए।
परिजनों ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी के लिए गहने और अन्य जरूरी सामान रखे गए थे, जिन्हें चोर उठा ले गए। गौर करने वाली बात यह रही कि घर में रखे मोबाइल और लैपटॉप को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि भलुअनी क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और चोरों को पुलिस का कोई ख़ौफ नहीं रह गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
इस मौके पर भलुअनी मंडल अध्यक्ष प्रवण दुबे, नगर पंचायत भलुअनी के मनोनीत सभासद अष्टभुजा श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद मद्धेशिया, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा और तारकेश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment