Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज थाना क्षेत्र के बिछियापुर गांव में चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात सहित 10 हजार नगदी के साथ में 6 पेटी भी उठा ले गए

दीदारगंज -आजमगढ़ ।दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर बिछियापुर गांव में रविवार सोमवार की रात में पारसनाथ यादव के पक्के मकान का चैनल खोल करके अंदर घुसे चोरों ने घर में भीषण चोरी की घर के सभी  कमरों को पूरी तरह   से खंगाला और पीछे का गेट खोल करके निकल गए बिछियापुर गांव में नहर के किनारे पारसनाथ यादव का घर है घर के सामने ही पारसनाथ यादव  सोए थे और उनके बहू और बेटे छत पर सोए थे रात में चोरों ने सामने से चैनल खोल करके अंदर घुसकर के तीन कमरों में से 6 पेटी उठा ले गए एक  बड़े  बक्से को और एक अलमारी को तोड़कर के उसमें से कीमती सामान उठा ले गए जिसमें सोने की तीन 10 ग्राम की चेन, सोने की चार अंगूठी, सोने का गले का हार, तीन सोने का आयरन, एक सोने की लाकेट ,एक मांग टीका, एक कान का सोने का टप्स, एक गले का लॉकेट, दो पाजेब चांदी का, पांच पायल, दो करधनी चांदी की, गले की चांदी की सिकडी उठा ले गए।

 सुबह 4 बजे पारसनाथ यादव की बहू आरती छत पर से जब उठी तो  छत का दरवाजा अंदर से बंद था तो उसने बाहर शोर मचाया तो जब लोग जगे और देखें तो सामने का चैनल भी खुला था और पीछे का लोहे का गेट भी खुला था और घर में रखा सारा सामान गायब था परिवार जनों ने 112 नंबर पर फोन किया मौके पर 112 नंबर की पुलिस, पुलिस चौकी  मार्टिनगंज प्रभारी पंकज सिंह , थानाध्यक्ष निरीक्षक दीदारगंज जयप्रकाश यादव ने मौके पर जाकर के देखा और करीब 11 बजे दिन में डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंच करके निरीक्षण किया इस संबंध में चौकी प्रभारी मार्टिनगंज पंकज सिंह का कहना था कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा डॉग स्क्वाड  की टीम आई है जांच कर रही है घर के अंदर ईट और पत्थर के छोटे-छोटे दर्जनों टुकड़े भी मिले हैं जिसकी जांच कराई जा रही है और कई जगह पैरों के निशान भी मिले हैं।।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh