Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा नेता हाउस अरेस्ट बरहज तहसील घेराव कार्यक्रम रहा विफल

देवरिया।लक्ष्मीपुर के अधिवक्ता कांड तथा अन्य समस्याओं को लेकर सपा द्वारा आज प्रस्तावित बरहज तहसील घेराव को प्रशासन ने विफल कर दिया। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव समेत कई दिग्गज नेताओं को उनके घरों में ही हाउस अरेस्ट कर लिया।
पांच अप्रैल को ग्राम लक्ष्मीपुर में चकनाली पर सड़क निर्माण के विवाद में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में लक्ष्मीपुर प्रधान राजेश यादव, दुबौली प्रधान गामा यादव समेत पांच नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। तत्कालीन उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अधिवक्ता न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
सपा के नेताओं ने लक्ष्मीपुर प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर तहसील घेराव की घोषणा की थी। प्रशासन ने धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। तहसील परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
हाउस अरेस्ट किए गए सपा नेताओं में जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गेना लाल यादव, विजय रावत, बेचू लाल यादव, वीरेंद्र चौधरी, संतोष यादव, मनोज यादव व रणवीर यादव शामिल हैं।
अपर पुलिस दक्षिणी सुनील कुमार सिंह व सीओ  राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में बरहज, भलुअनी, सलेमपुर, मदनपुर, भाटपाररानी, मइल, गौरीबाजार, खुखुंदू सहित दर्जन भर थानों की पुलिस व दो प्लाटून पीएसी तहसील और प्रमुख रास्तों पर तैनात रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh