Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण में धांधली को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम।

घोसी। मऊ। गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण में धांधली को लेकर लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह घोसी मधुबन मार्ग स्थित मानिकपुर आसना नहर के पास सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस के चलते घोसी मधुबन मार्ग परआधे घंटो से अधिक तक आवागमन बाधित रहा।
सड़क अवरुद्ध कर रहे उपभोक्ताओं एवं लोगों ने आरोप लगाया कि घोसी क्षेत्र के जामडीह स्थित बाबा भारतगैस एजेंसी के द्वारा गैस वितरण में धांधली किया जा रहा है। गैस उपभोक्ता के द्वारा गैस बुकिंग किए बिना ही एजेंसी के कर्मचारी गैस की बुकिंग कर गैस सिलेंडर को ब्लैक कर दे रहे हैं। आनलाइन बुकिंग करने पर उत्तर आरहा है कि गैस बुक और डिलेवरी हो गई है।जब उपभोक्ता गैस एजेंसी पर जाकर शिकायत दर्ज कर रहा है तो उसको भगा दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि तुम्हारा गैस सिलेंडर दे दिया गया है। यह भी आरोप लगाया कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लिया जा रहा है। इससे परेशान सैकड़ों लोग बृहस्पतिवार को गैस एजेंसी पर पहुंच कर पूछताछ करने लगे तो सही व्यवहार नहीं करने पर थोड़ी दूर घोसी मधुबन मार्ग पर खड़े होकर आवागमन बाधित कर दिया। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही एसआई एमएल शास्त्री के साथ पुलिस पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवाया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh