Latest News / ताज़ातरीन खबरें
यातायात नियमों पर सख्ती 75 वाहनों का चालान 6 सीज
देवरिया।जनपद के सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड, सुभाष चौक और गोरखपुर ओवरब्रिज पर सड़क किनारे सवारी भरने वाले बस, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। राघव नगर में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया।
अभियान के दौरान कुल 75 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


























































Leave a comment