घोसी में तैनात दीवान के शव को डीआईजी एवं एसपी ने नम आंखों से कंधा देकर दी श्रद्धांजलि
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली में तैनात दीवान पवन कुमार यादव की गस्त के दौरान वाहन दुर्घटना में मौत के बाद बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया।पुलिस लाइन में डीआईजी सुनील कुमारसिंह एवं एसपी कमलेश बहादुर ने सम्मान के साथ मृतक दीवान के शव को स्वयं कंधा देकर वाहन तक लाया गया। जहां से शव को उसके घर रवाना किया गया।
मृतक दीवान पवन कुमार यादव बृहस्पतिवार की भोर में 1बजे घोसी पुलिस की वाहन से एसआई विनोद कुमार सिंह आदि के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के कल्याणपुर के बनियापार मोड़ के पास पुलिस जीप को अज्ञात डीसीएम वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया था। फलस्वरूप सभी के साथ पवन यादव भी घायल हो गए। गंभीररूप से चोट लगने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पवन कुमार यादव की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को पुलिस लाइन लाया गया। जहां सम्मान के बाद टिकठी पर शव को घर भेजने की व्यवस्था के बाद डीआईजी सुनील कुमारसिंह, एसपी कमलेशबहादुर एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह आदि ने नम आंखों से कंधा देकर वाहन तक ले गए। इस बीच परिजनों के साथ साथी पुलिस वालों के आंसू थम नहीं रहे थे।
शव को भेजने के बाद डीआईजी सुनील कुमारसिंह, एसपी कमलेशबहादुर, सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह आदि कल्याणपुर गांव पहुंच कर दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। डीआईजी सुनील कुमारसिंह ने कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह आदि को आस पास के सीसीटीवी कैमरों को देख कर जल्द से जल्द आरोपी अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।


























































Leave a comment