Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छोटी गंडक में नहाने आए चार युवकों में दो की डूबने से हुई मौत।

देवरिया।जनपद के भाटपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान वह युवकों की डूबने से मौत हो गई ।
स्थानीय लोगों का कहना है की दोपहर में चार युवक एक साथ नदी नहाने आए चार युवकों में दो युवक नदी के गहरे पानी और बहाव मैं पहुंच गए जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो गए और खोजबीन शुरू कर दिया।
जिन दो युवकों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई उसमें अतुल कुशवाहा पिता का नाम रामसेवक कुशवाहा दूसरा मृतक किशन गुप्ता पिता रंजीत गुप्ता बताया जा रहा हैं दोनों परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है
इसके पहले भी कई बार सनकी जैसे कई स्थानों पर दो दर्जन से अधिक इसी तरह हादसे के शिकार हो चुके हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh