Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा क्या हुआ शुभारंभ

देवरिया।जनपद के लार ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा कुंडावलतारा में शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ शोभा यात्रा अशोकनाथ तिवारी  के घर से निकालकर जानकीनाथ ब्रह्म, काली मंदिर और अन्य मंदिरों की यात्रा करते हुए पुनः कथा मंडप तक पहुंची। कथा व्यास आचार्य ब्रजेश मणि त्रिपाठी जी ने आज कथा का महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर का तीन मांगलिक रूप है जिसमें प्रभु का दर्शन होता है। पहला है सत्य स्वरूप जिसकी स्तुति देवताओं ने देवकी मैया के गर्भ में किया सत्य रुप का दर्शन किया और सत्यात्मक ब्रह्म की उपासना करी। दूसरा रूप है ज्ञान का दिव्य प्रकाश बड़े-बड़े साधक, तपस्वी, एवं योगी दिव्यज्ञान चक्षु के द्वारा प्रभु का दर्शन करते हैं जैसे श्री सुखदेव स्वामी ने हृदय में ही उसे परम तत्व का दर्शन किया। तीसरा है आनंद स्वरूप परमात्मा आनंद में प्राप्त होते हैं और इस आनंद की अनुभूति बृजवासियों को हुआ जो प्रभु की प्राप्ति होने के बाद बरबस गा  पड़ते हैं , नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, अतः हर साधक को परमात्मा के स्वरूप का दर्शन करना है तो सत्य में ज्ञान में और आनंद में ही परमात्मा का दर्शन करें। कथा व्यास ने आगे बताया शौनकादि ऋषियों ने आदरणीय सूतज जी से प्रश्न किया है की हे सूत जी इस संसार में कथाओं का सार तत्व क्या है ज्ञान वैराग्य और भक्ति को बढ़ाने का साधन क्या है भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति कैसे हो इसका निकाल में ऐसा कौन सा साधन है। तब श्री सूत जी इन प्रश्नों का समाधान करते हुए श्री नारद जी और भक्ति देवी की भेंट की कथा, नारद जी और सनत कुमारों के संवाद की कथा तथा को गोकर्णौपाख्यान के द्वारा श्रीमद् भागवत की महत्व को प्रतिपादित करते हैं और बताते हैं की इस संसार में श्रीमद् भागवत महापुराण ही ज्ञान वैराग्य और भक्ति को बढ़ाने वाला है। अतः कालिकाल में सभी साधक भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान  अशोक नाथ तिवारी ,  विश्वेश्वर नाथ तिवारी,  लक्ष्मण नाथतिवारी,  विजय नाथ तिवारी, राजबहादुर नाथ तिवारी, योगेश्वर नाथ तिवारी, पशुपतिनाथ तिवारी, अनंत नाथ तिवारी, रघुपति नाथ तिवारी, सौरभ तिवारी, गौरव , विट्ठल नाथ तिवारी, आलोक, आदित्य, प्रथम, ओंकार, योगेन्द्र द्विवेदी, अनिल मिश्रा मृत्युंजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh