Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता मे सीबीएस पब्लिक स्कूल पैना, देवरिया के बच्चों का रहा दबदबा

देवरिया।प्रदेश के दर्जनों जिलो के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय् ताई कवान्डो खेल प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे प्रमुख रूप से बनारस,लखनऊ,आजमगढ आदि जिलों के टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल फूलपुर आजमगढ़ में हुआ जहाँ देवरिया जिले कि तरफ  से  खेलते हुये सी बी एस पब्लिक स्कूल पैना, देवरिया के बच्चों ने   शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड व एक सिल्वर मैडल जीतकर अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। सी बी एस पब्लिक स्कूल के कक्षा १ के जन्नत रहमान पुत्र मुहम्मद रहमान व मोहम्मद फैजल कक्षा २ पुत्र मोहम्मद फिरोज ने गोल्ड मैडल अपने अपने कब्जे में लिया वही इसी विद्यालय के कक्षा ४ के छात्र मोहम्मद रेहान पुत्र फिरोज ने सिल्वर मैडल प्राप्त करके अपने विद्यालय सहित पैना गांव व जिले का नाम रोशन किया ।
               बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक रविन्द्र प्रताप सिह ,प्रधानाचार्य आसुतोष  द्विवेदी अध्यापिका सुनीता सिह,पूर्व चेयरमैन उमाशंकर सिह , वि के सिह् ,द् सिविल्स् के निदेशक् खैरुल् बशर ,आनंद सिह,धनानंद सिह गोपाल सिह ,समाज सेवी विकास सिह 'गोल्डी'बाबु शक्तिराज सिह,अशोक् सिह् ,रामाधार कनौजिया,शुदर्शन यादव,मास्टर जहिर, हरेंद्र सिह व बलवंत सिह आदि लोगो ने इन उभरते गोल्डमेडलिस्टो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कि है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh