Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुदामा कृष्ण मिलन की कथा मित्रता की अद्भुत मिशाल

देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम बारादीक्षित में  चल रहे श्रीमद् भागवत के विश्राम दिवस पर मर्मज्ञ वेदाचार्य गंगाधर शुक्ल ने 
कृष्ण सुदामा के मित्रता की चर्चा करते हुए कहा कि जो गुण सुदामा के अंदर है वह भगवान से कम नहीं है जिस अवस्था में सुदामा जी है उनसे एक शिक्षा हम सभी को लेनी चाहिए।सुदामा जी जितेंद्रिय सत्य वादी‌ थे सुदामा अ याचक थे वह किसी के घर से कुछ मांगते नहीं थे घर व बन दोनों तपस्वी के लिए बराबर है सुदामा जी की गृहस्थ आश्रम में रहते हुए अपने निर्णय पर अडिग थे एक दिन उनकी पत्नी सुशीला ने कहा कि सुना है की श्री कृष्णा आपका मित्र हैं एक बार उनसे जाकर मिलते तब सुदामा ने कहा कि भगवान के प्रति मेरे हृदय में इतना प्रेम है सुशीला ने कहा कि आप एक बार जाइए। कृष्ण दर्शन का प्रेरणा स्रोत बनी सुशीला सुदामा ने कहा कि सुशीला गुरु ब्राह्मण मित्र बेटी सगे संबंधियों के घर खाली हाथ नहीं जाना चाहिए प्रेम का बंधन भगवान जानते हैं मनुष्य नहीं जान पता सुशील ने पड़ोसी के घर से चूड़ा मांग कर ले आई और फटे पुराने कपड़े में बांधकर सुदामा भगवान से मिलने चल दिए द्वारका पहुंचकर लोगों से अपने मित्र श्री कृष्ण के बारे में पूछने लगे एक दूत में जाकर भगवान कृष्ण से कहा प्रभु एक सुदामा नाम का ब्राह्मण आपका पता पूछ रहा है आपसे मिलना चाहता है इतना सुनते ही राज सिंहासन से उठकर भगवान दौड़ पड़े और अपने मित्र सुदामा को गले लगा लिया और अपने सिंहासन पर बैठकर सुदामा की दीन दशा देखकर करुणा निधान इतना रोए की सुदामा के चरण को भगवान की  आंसुओं से धुल गया।
देख सुदामा की दीन दशा करुणा करके करुणा निधि रोए।
पानी परात को हाथ छुयो नहीं नैनन जल से पग धोए। 
और सुदामा द्वारा कांख में छुपाए हुए चूड़े की पोटली को भगवान ने सुदामा से ले लिया दो मुट्ठी खाकर भगवान ने अपने मित्र सुदामा को दो लोक दे दिया।
मुख्य यजमान ‌ गायत्री दीक्षित अपनी घनश्याम दीक्षित एवं सुमित्रा दीक्षित पत्नी राधेश्याम दीक्षित द्वारा व्यास पीठ का पूजन कर आरती उतारी।
कथा के दौरान मुख्य यजमान गायत्री दीक्षित , घनश्याम दीक्षित, सुमित्रा दीक्षित ,राधेश्याम दीक्षित ,सह यजमान उर्मिला दीक्षित ,बाल गोविंद दीक्षित, प्रेमलता दीक्षित, केशव प्रसाद दीक्षित, एमपी दीक्षित, निशिकांत दीक्षित, वीरेंद्र दीक्षित, सुमित रंजन दीक्षित, धर्मेंद्र दीक्षित, रिंकू दिक्षित ,सुशील प्रजापति, पवन गुप्ता ,अनंत दीक्षित, बिट्टू दीक्षित सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन लीला की कथा का रसपान किया। कथा के दौरान संगीत की टीम में सूर्यकांत शुक्ला, बबलू द्विवेदी, संजय मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, अनुज मिश्रा उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh