Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्मैक के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, 7.23 लाख नकद के साथ दंपति गिरफ्तार

 देवरिया ।देवरिया जिले में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा सलेमपुर के वार्ड नंबर 05 हरैया लाला में छापेमारी कर स्मैक तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है।
पुलिस ने मौके से कृष्ण गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता, उसकी पत्नी उर्मिला गुप्ता तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 29.96 ग्राम स्मैक, स्मैक बिक्री से अर्जित बताए जा रहे 7 लाख 23 हजार 390 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रिक तराजू व अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh