Crime News / आपराधिक ख़बरे

सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

 देवरिया |देवरिया जिले के सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दो युवकों ने एक युवक को लात-घूंसों से जमकर पीट दिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ओम प्रकाश पासवान पुत्र रामदेव पासवान निवासी ग्राम जैतपूरा, थाना बनकटा का रहने वाला है। वह 20 तारीख की रात ट्रेन पकड़ने के लिए सलेमपुर स्टेशन आया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।
वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी पुलिस भटनी ने मामले को गंभीरता से लिया है और  पीड़ित युवक से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच दहशत का माहौल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh