Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़: नीमा प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी से की मुलाकात

आज़मगढ़। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के नवनियुक्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अपनी कार्यकारिणी से परिचय कराया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार यादव ने नीमा के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी चिकित्सक को समस्या होने पर वे सहयोग के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। साथ ही आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए नीमा चिकित्सकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि वर्तमान में नीमा आज़मगढ़ में लगभग 470 चिकित्सक जुड़े हुए हैं और संगठन निरंतर विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य संगठन के प्रति समर्पित हैं।
प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक डॉ. वी.के. सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह, डॉ. अजीम अहमद, अध्यक्ष डॉ. मनीष राय, सचिव डॉ. विनोद कश्यप, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौबे, पूर्व सचिव डॉ. अबु शहमा खान, पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. फहीम रज़ा खान, डॉ. चंदन कुमार एवं डॉ. सैगल प्रसाद यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh