Latest News / ताज़ातरीन खबरें
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने नगर के मझवारामोड़ आदि स्थानों पर बने डिवाइडर पर लग रहे रिफ्लेक्टर कार्य का निरीक्षण किया
घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने घोसी नगर स्थित मझवारामोड़ एवं सर्वोदय कालेज के पास बने डिवाइडर पर दुर्घटना से बचाव हेतु लग रहे रिफ्लेक्टर कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिया। घोसी नगर के मझवारामोड़ एवं सर्वोदय कालेज के पास बने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर न लगे होने से हो रहे दुर्घटना को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे मझवरा मोड़ में बनाये गए डीवाईडर पर एक्सीडेंट से बचाव हेतु लगाया जा रहे रेफ्लैकटर का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने संबंधित को निर्देश दिया गया की रेफ्लैकटर को अच्छी तरह से लगाया जाय। जिससे कि गाड़ियों की आवाजाही मे कोई दिक्कत न हो साथ ही एक्सीडेंट से बचाव हो सके।





















































Leave a comment