जाँच अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी, जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर उगाही का मामला उजागर
अंबेडकरनगर |जिले के थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर हो रही कथित उगाही का मामला अब खुलकर सामने आ गया है। जाँच अधिकारी की तहरीर पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जाँच अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस प्रकरण में लिप्त कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, जबकि संबंधित एएनएम को डिप्टी सीएमओ द्वारा निलंबित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर भी आगे की कार्रवाई जारी है।
खबर उजागर होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डाक्टर उदय चंद यादव को दी गई जांच में डिप्टी सीएमओ ने अनियमितता पाई कठोर कार्यवाही करते हुए कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार को सेवा समाप्ति का नोटिस दी एवं एएनएम को निलंबित कर दिया गया है मामले की शिकायत थाना जहांगीरगंज में डाक्टर उदयचंद यादव की तहरीर पर धारा.1. 318(4).2.338.3.336(3).4.340(2).5.61(2). में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर आम लोगों से अवैध धन की वसूली की जा रही थी। शिकायतें लगातार मिलने के बाद उच्च अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।

























































Leave a comment