विदेश भेजने के के नाम पर मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा कराने वाले फर्जी होम्योपैथिक डॉक्टर का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार की चर्चा जोरों पर
नदवासराय मऊ । कोतवाली घोसी क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय बाजार नदवासराय मे मुहम्मदाबाद गोहना-नदवासराय मुख्य मार्ग के किनारे पर होम्योपैथी दवा खाना की दुकान किए कोतवाली क्षेत्र के सरायगंगापब्बी निवासी डॉक्टर फहीम को जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा विदेश भेजने व मादक पदार्थ तस्करी के आरोप के मामले में रविवार को की गई गिरफ्तारी की चर्चा बाजार नदवासराय एवं आसपास क्षेत्रों तेजी में हो रही है आरोप है फहीम कि लंबे समय से दवा का कारोबार करता रहा है पिछले तीन माह पुर्व मुंबई पुलिस द्वारा छापेमारी भी की गई थी तस्करी एवं देश विरोधी गतिविधियों का आरोप था परंतु बाद में मामला ठंडा हो गया उसके बाद जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा निवासी सुनील यादव ने विगत महिने 14 मार्च को रानी की सराय थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सिधारी थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी विनोद यादव उर्फ गुड्डू,श्याम यादव व लालजीत यादव विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर गिरोह चलाते हैं तथा नशीले पदार्थ का तस्करी कराते हैं और रानी की सराय मे एवं एस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कार्यालय खोले है इस गिरोह के लोगों ने उसके भाई अजय यादव को विदेश भेजने के नाम पर 65 हजार रुपये लेकर दुबई का बीजा दिया साथ में भाई को भ्रमित करते हुए एक दवा का पैकेट पकड़ा दिया और उससे कहा कि दुबई में हवाई अड्डा के पास एक आदमी मिलेगा लेकिन दुबई पहुचते ही दवा पकड़ ली गई जिसमें 20 सीसी मे740 गोली मिली जो जांच में मार्फिन पाई गई जिसके आरोप मे दुबई की अदालत ने भाई को आजीवन कारावास और5लाख दरहम का जुर्माना लगा दिया जिससे मेरा भरा पूरा परिवार बिखर गया है।

























































Leave a comment