मार्ग दुर्घटना में दो युवक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
देवरिया।राम जानकी मार्ग पर स्थित कान्हा गौशाला के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रवि साहनी पुत्र देव साहनी व प्रिंस साहनी पुत्र देव साहनी बाइक से नौका टोला जा रहे थे। अभी वह राम जानकी मार्ग पर बरहज स्थित कान्हा गौशाला के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, घायल युवकों की हालत गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

























































Leave a comment