नरौली तिरंगा चौराहे पर फटा झंडा राष्ट्रध्वज के अपमान से लोगों में आक्रोश नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
आज़मगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित नरौली तिरंगा चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। यहां लंबे समय से फटा हुआ तिरंगा झंडा हवा में लहराता देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि राष्ट्र सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय भी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों ने नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि संबंधित टीम इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। नरौली तिरंगा चौराहे जैसे प्रमुख स्थान पर इस तरह का दृश्य प्रशासन की उदासीनता को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द फटे झंडे को हटाकर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रध्वज का सम्मान हर परिस्थिति में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

























































Leave a comment