आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री संघ ने सी एम ओ को सौंपा ज्ञापन
दीदारगंज -आजमगढ़ । गुरुवार 9मार्च को आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति ने सी एम ओ कार्यालय पहुंचकर अपनी नौ सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति संध्या सिंह के नेतृत्व में सी एम ओ को ज्ञापन सौंपा। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की मुख्य मांगें हैं
समस्त आशा बहनों का सन 2024से अब तक आभा कार्ड का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाय,समस्त संगिनी बी पी एम, बी सी पी एम,डाटा आपरेटर, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदन योजना का समस्त भुगतान शीघ्र किया जाय, समस्त आशा बहनों का जननी सुरक्षा योजना नसबंदी का भुगतान शीघ्र किया जाय चाहे यह भुगतान लाभार्थी का हो चाहे आशा बहनों का हो, सन् 2024-2025-2026का जितना भी तबी का भुगतान समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहनों का है इसे शीघ्र किया जाय,एच बी वाई सी परीक्षण का भुगतान जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा और आशा संगिनी बहनों का नहीं हुआ है उसे शीघ्र किया जाय।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष प्रमिला सिंह, अर्चना चौबे, विनीता राय,गिरजा मौर्या,प्रभा राय,सरिता यादव, गीता यादव, ज्ञानमती यादव,बीना राय, आशा सिंह,मालती राय आदि उपस्थित थीं।
























































Leave a comment