Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में 18 ने अपनी समस्याओं को दर्ज कराया। 6 का समाधान

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।
थाना समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 14 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि 4 मामले पुलिस से जुड़े थे। अधिकारियों ने मौके पर ही 6 मामलों का निस्तारण किया।
राजस्व टीम ने 3 मामलों का समाधान किया, वहीं पुलिस विभाग द्वारा भी 3 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष बचे मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह और अपराध निरीक्षक मोती लाल पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और संबंधित विभागों के कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
थाना दिवस में कानूनगो मतीन खां,एसआई विजय शंकर, सूरज सिंह, अशोक सिंह, बिजली विभाग के अवर अभियंता माजिद, नगर पंचायत से शादाब खान और लेखपाल अरविंद पांडेय , विवेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh