Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिशनशक्ति के तहत घोसी एंटी रोमियों टीम नगर के जुनियर हाईस्कूल पहुंच कर छात्राओं में भरा आत्मविश्वास

घोसी। मऊ।घोसी कोतवाली की ऐंटी रोमियों टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को घोसी नगर के मझवारामोड़ स्थित जुनियर हाईस्कूल पहुंच कर संवाद के माध्यम से महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं, शिक्षकों को जागरूक करने के साथ उनको जरूरत के समय उपयोगी हेल्प लाइनों को बताया। कहा की गांव में सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों के आस पास घूमने वाले युवकों आदि पर कड़ी नजर बनाए रखें। साथ ही स्वयं सुरक्षित रहते हुए घर की बच्चियों, युवतियों को भी समय समय पर जागरूक करते रहे।
मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण के तहत एसपी इलामारनजी के दिशा निर्देशन में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड  के साथ एसआई यशोदा,महिलाराक्षी पुष्पलता पांडे, हेड कांस्टेबल सुनील दीवान, कांस्टेबल दिग्विजय  आदि घोसी नगर के मझवारामोड़ स्थित जुनियर हाईस्कूल पहुंच कर  छात्राओं को सुरक्षा के तहत् 1090- महिला हेल्पलाइन नंबर , 112- पुलिस आपातकालीन सेवा डायल, 1930- साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 102- गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए, 108- एम्बुलेंस हेल्पलाइन, से 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन एवं अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया।खास कर छात्राओं को शोहदों आदि से जागरूक करने के साथ उनको गांव या घर के पास बेमतलब घूमने वाले युवकों पर कड़ी नजर बनाए रखे , उनकी सूचना घर के सदस्यों को जरूर दे। घबड़ाए नहीं।के साथ उनसे आने का कारण जाने। घरेलू हिंसा पर मुखर होने की बात कही। उनको विभिन्न हेल्प लाइनों के विषय में भी अवगत कराते हुए समय समय पर उनका सदुपयोग़ करने की बात कही। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि मिशन शक्ति सरकार, प्रशासन की महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं, युवतियों में आत्मविश्वास पैदा करना है। जब उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा तो वे समस्याओं का स्वयं मुकाबला कर सकेगी। महिला अपराध में कमी होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh