Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: “हम ही गरीबों की सच्ची हितैषी सरकार”—राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

देवरिया।सलेमपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत नवलपुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी के मझौली सहजौर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन से लेकर सरकार की नीतियों तक का पाठ पढ़ाया गया।
कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए विजय लक्ष्मी गौतम ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले जहां सरकारें अपने क्षेत्रों तक सीमित रहती थीं, वहीं आज एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज और विकास योजनाओं का जाल पूरे प्रदेश में बिछाया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि किसानों को सम्मान निधि, मुफ्त सिंचाई, MSP पर खरीद और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। साथ ही आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं को गरीबों के लिए “जीवन बदलने वाला” बताया।
राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बना है, जहां अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, बलबीर सिंह, जटाशंकर दूबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh