Crime News / आपराधिक ख़बरे

पारिवारिक कलह में मां बनी हैवान पांच माह के मासुम की नुकीले पत्थर से पेट फाड़कर की हत्या झगड़े से तंग आकर महिला ने वारदात को दिया अंजाम, महुआ के पत्तों के नीचे छिपाया शव

जौनपुर। जिले की सीमा से सटे जंघई क्षेत्र के सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पूरे जयसिंह बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक मां ने अपने ही पांच माह के दुधमुंहे बच्चे की नुकीले पत्थर से पेट फाड़कर हत्या कर दी और शव को महुआ के पत्तों के नीचे छिपा दिया। जानकारी के अनुसार पिलखिनी गांव निवासी संतोष मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी पत्नी मनोरमा अपने पांच माह के बेटे ईश्वर के साथ घर पर रहती थी। बुधवार शाम संतोष जब मजदूरी करके घर लौटा तो बच्चे को घर पर नहीं पाया। पूछने पर पत्नी ने गुस्से में बताया कि उसने बच्चे को मारकर तालाब के पास फेंक दिया है। यह सुनकर संतोष तुरंत तालाब के पास बच्चे को खोजने गया, लेकिन वहां उसका कोई पता नहीं चला। घर लौटकर जब उसने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो मनोरमा ने सच्चाई बता दी। उसने बताया कि बच्चे के शव को पशुशाला में महुआ के पत्तों के नीचे छिपा दिया है। संतोष मौके पर पहुंचा तो मासूम का शव देखकर स्तब्ध रह गया। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार रात सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा और जंघई चौकी प्रभारी शरद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और मनोरमा संतोष यादव की दूसरी पत्नी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने अपने बच्चे की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh