Accidental News / दुर्घटना की खबरें
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी ठोकर मारते हुए चाय की दुकान से टकराई
देवरिया।जनपद के सलेमपुर मार्ग पर सोहनाग रोड पर बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने बाइक सवार को ठोकर मारते हुए आगे एक दुकान में जा कर टकरा गई जिस दुकान क्षतिग्रस्त हो गया यह घटना कैनरा बैंक के निकट बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी और गाड़ी से बाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया इसी दौरान उसमें सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार घायल हो गया घटना होते देख अगल-बगल के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई साथ ही दुकान का भी सामान नुकसान हो गया बताया जा रहा है कि एक अत्यंत गरीब व्यक्ति चाय समोसे की दुकान से अपने परिवार का भरण पोषण करता था जो पूरी तरह से टूट कर बिखर गया।



























































Leave a comment