Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पंडित आद्या शंकर मिश्र वृद्धाश्रम में मनी प्रथम पुण्यतिथि

देवरिया भलुअनी । नगर पंचायत के पटखौली निवासी समाजसेवी स्व आद्या शंकर मिश्र की प्रथम पुण्य रविवार वृद्धाश्रम देवरिया में मनाई गई ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केडी मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक प्रवीण शाही ने कहा कि स्व मिश्र पुलिस इंस्पेक्टर के पद से रिटायर होने के बाद हमेशा सामाजिक कार्यों में जुटे रहते थे ।निसहाय लोगों की सेवा में उनको आनंद आता था ।उनके पुत्र अरुण मिश्र ने कहा कि पिता जी हमेशा नर सेवा नारायण सेवा को महत्व देते थे ।
वृद्धाश्रम में मौजूद अभी वृद्ध महिला पुरुष संवासियों को भोजन कराने के साथ फल व वस्त्र वितरण किया गया ।
इस मौके पर सूर्यनाथ मिश्र,कृपाशंकर मिश्र,शिव मोहन पांडेय,पुनीत पांडेय, प्रदीप पाठक,किरण मिश्र, अनुष्का पांडे, अर्पित मिश्रा,संतोष सिंह,संदीप मिश्र,अतुल मिश्र, सौरभ पांडे, सुंदरम चौहान, अर्चना पांडे, अन्नपूर्णा मिश्रा आराध्या मिश्रा अवंतिका मिश्राअमित तिवारी ,वृद्धाश्रम के प्रबंधक विजय कुमार शुक्ल,धर्मप्रकाश,सौरभ , कमलेश आदि मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh