Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शांतिपूर्ण आंदोलन की अनुमति न देना लोकतंत्र के अधिकारों का हनन : अम्बरीष पाण्डेय

देवरिया। 8 मार्च।रामलीला मैदान में सवर्ण समाज द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अम्बरीष पाण्डेय निवासी ग्राम पोस्ट बरठी जनपद देवरिया को उस समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वह मीडिया के समक्ष यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे।
इस दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सवर्ण समाज अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना चाहता है, तो प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहा है, लेकिन प्रशासन का यह रवैया चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन की अनुमति देने की मांग की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh