भागवत कथा यज्ञ की तैयारी में जुटे श्रद्धालु , यज्ञशाला पर झूला देख भड़के दरोगा , बिना अनुमति झूला संचालित हुआ तो होगी कार्रवाई
• 7 मार्च को होगा कलश यात्रा
देवरिया।देवड़ी के देवड़ी गांव में 7 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें वृंदावन के पवन धाम से कथा व्यास भागवत भास्कर श्री कृष्णा चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज कथा श्रवण कराएंगे। यज्ञ आयोजन को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है सुबह कलश यात्रा को लेकर आयोजक मंडल और गांव के कुछ लोगों के बीच नोक झोक हुआ था जिस पर प्रशासन ने पहुंचकर यज्ञ को सफल बनाने की जिम्मेदारी ली।
पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने बताया की कथा यज्ञ की महत्व बहुत ही पवित्र है उन्होंने क्षेत्र वासियों से सहयोग के साथ-साथ यज्ञ को सफल बनाने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं रविंद्र सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक मात्रा में तथा श्रवण में उपस्थित होने की बात कई साथ ही आयोजक मंडल के अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने बताया की कथा के लिए 7 मार्च को सुबह 7:30 बजे से कलश यात्रा प्रारंभ की जाएगी जिसमें ढाई से तीन हजार श्रद्धालुओं की आने की संभावना है श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं जलपान की व्यवस्था की गई है यह कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर भागलपुर जाएगी और फिर भागलपुर तट से जल भरकर कलश मंदिर में स्थापना के साथ यज्ञ कथा का प्रारंभ होगा। इस अवसर पर उग्रसेन सिंह संजय सिंह रमेश सिंह दिनेश सिंह रामेश्वर सिंह महातम यादव विनीत उपाध्याय प्रमोद मिश्रा मोहन मिश्रा अरविंद सिंह अमित पांडे भारत शुक्ला अनमोल मिश्रा सहित क्षेत्र के गण में मान्य लोग उपस्थित रहे।






















































Leave a comment