Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रासेयो शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ

सुलतानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह ग्राम पंचायत भवन, सौरमऊ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह रहे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. अंग्रेज सिंह ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाजसेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि रासेयो से राष्ट्र सेवा का प्रशिक्षण मिलता है। अध्यक्ष संजय सिंह ने युवाओं की सामाजिक सहभागिता को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। प्रबंधक बाल चंद्र सिंह ने शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से ग्राम विकास गतिविधियों में सक्रिय योगदान का आह्वान किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने एनएसएस को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए स्वयंसेवकों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना की। प्रो. एम. पी. सिंह ने सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता को विद्यार्थी जीवन के आवश्यक गुणों के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन डॉ. विभा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रबंधक सुरेन्द्र नाथ सिंह, उप-प्राचार्य प्रो. निशा सिंह, कार्यक्रमाधिकारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रो. धीरेंद्र कुमार, प्रो. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. इंद्रमणि कुमार, डॉ. विनय विश्वकर्मा, डॉ. वीना सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, डॉ. शिव भोले मिश्रा, डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. संतोष अंश, दिलीप सिंह, विनय सिंह, समर बहादुर सिंह, विजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, ऋषिराम एवं संजय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। उद्घाटन समारोह के साथ ही शिविर की विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का शुभारम्भ किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh