Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ओम इंटरनेशनल स्कूल के दसवीं के बच्चों का सम्पन्न हुआ ब्लेसिंग सेरेमनी

दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टिनगंज तहसील के अंतर्गत मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओम इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान जेल अधीक्षक अंबेडकर नगर श्री शशिकांत मिश्र  व संस्था के चेयरमैन  कृष्णकांत मिश्रा  के द्वारा गणेश व सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। 
ओम इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल  विनीत दुआ जी द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत बुके देकर के किया गया। 
इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के हाथों से छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों का वितरण किया गया साथ ही  शशिकांत मिश्र ने छात्रों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर प्रद्युम्न मिश्र , उषा मिश्रा गिरीश दत्त मिश्र आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh