Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाईक व डीजे वाहन में टक्कर एक की मौत एक युवक गंभीर वाराणसी–आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर लालगंज बाईपास तिराहे के पास हुआ हादसा

आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर लालगंज बाईपास तिराहे (नहर के समीप) शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही डीजे वैन और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा गांव निवासी विपिन कुमार (18 वर्ष) तथा चन्द्रभानपुर छावनी निवासी रोहित कुमार (18 वर्ष) बाइक से लालगंज से देवगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से आजमगढ़ की ओर विपरीत पटरी से आ रही डीजे वैन से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh