Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिवाजी जयंती पर जलालपुर में उमड़े कार्यकर्ता, स्वराज्य के प्रणेता को किया नमन

जलालपुर, अम्बेडकरनगर: धर्म, संस्कृति और स्वराज के अमर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती जलालपुर नगर में  अटूट श्रद्धा के वातावरण में मनाई गई। नगर के शिवाजी तिराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता उमड़ पड़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने छत्रपति की भव्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। उन्होंने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के केवल एक नायक नहीं, बल्कि एक ऐसा चमकता ध्रुवतारा हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, असीम पराक्रम एवं दूरदर्शी नेतृत्व से एक सशक्त, स्वाभिमानी और सांस्कृतिक राष्ट्र की नींव रखी। यह आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता और  विकास निषाद संयोजन में संपन्न हुआ l इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, डॉ महेंद्र प्रताप चौहान,सुरेश गुप्त,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त,नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, शीतल सोनी,जितेन्द्र शिल्पी,पिमो नगर अध्यक्ष सोनू गौड,नगर मंत्री नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता,दुर्गेश गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक शिवम आर्या,विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी,सभासद अजीत निषाद,प्रह्लाद शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेनु प्रजापति,अजय प्रजापति,महेश जायसवाल, दीपचंद जायसवाल,आत्माराम गुप्ता,सुनील प्रजापति,चन्दन यादव,मोहन प्रजापति सहित  ने उपस्थित होकर महापराक्रमी छत्रपति के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh