Crime News / आपराधिक ख़बरे

एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिलने मचा हड़कंप

बलिया। जनपद के बैरिया तहसील में एक शव फंदे पर दुसरा बक्से में किन्नर की लाश पड़ी थी। जानकारी मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। बैरिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक ही घर से दो शव बरामद हुआ है। बरामद शवों में एक रवि गुप्ता (25) का है, जबकि दूसरा तीन दिन से लापता किन्नर रेखा का है। रवि का शव फंदे से लटका हुआ था, तथा किन्नर रेखा का शव घर की चौथी मंजिल पर बक्से में पड़ा मिला। बुधवार रात भोजन के बाद रवि तीसरी मंजिल पर सोने चला गया। गुरुवार की सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची, तो कमरे का दरवाजा खुला था और रवि रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। पत्नी ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि के शव को कब्जे में लेकर थाने भेजा। तलाशी के दौरान, पुलिस को घर की चौथी मंजिल पर करकट शेड में रखे एक बड़े बक्से से किन्नर रेखा का शव मिला। किन्नर रेखा पिछले तीन दिनों से लापता थी। जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज में वह रवि गुप्ता के घर में प्रवेश करती दिखी थी, लेकिन उसे बाहर निकलते हुए नहीं देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने बुधवार को रवि गुप्ता और उसके पिता विजय गुप्ता से लंबी पूछताछ की थी। हालांकि उस समय कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई थी। रवि ने आत्महत्या क्यों की किन्नर रेखा का शव बक्से तक कैसे पहुंचा पुलिस ने रवि के पिता और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh