Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेरठ में मुस्लिम धागा व्यापारी से 20 लाख की वसूली के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

यूपी के मेरठ में एक मुस्लिम धागा व्यापारी को फर्जी एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख रुपये वसूलने के गंभीर आरोप में दो सब इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र साहू और महेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को किसी आपराधिक मामले में फंसाने और एनकाउंटर करने की धमकी दी। डर के माहौल में व्यापारी से कथित तौर पर 20 लाख रुपये की वसूली की गई। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई।
जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh