Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हाईस्कूल की परीक्षा देने आया छात्र नदी में कूदा थाना कोतवाली पुलिस, पीआरवी व स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से बचाया गया युवक

आजमगढ़। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक 20 वर्षीय छात्र ने बाग लखराव पुलिया से तमसा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस, पीआरवी टीम और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए संयुक्त अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकिल प्रजापति, निवासी जनपद आजमगढ़, हाईस्कूल की परीक्षा देने आया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और युवक को सकुशल बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि छात्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय पहल के कारण एक अमूल्य जीवन की रक्षा संभव हो सकी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh