Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव: ममता सिंह बनीं लोजपा (रामविलास) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, अन्य दलों में बढ़ी बेचैनी

जौनपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला मोर्चा ने जौनपुर जिले की कमान ममता सिंह को सौंप दी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रीति उपाध्याय द्वारा की गई इस नियुक्ति को संगठन विस्तार की रणनीति में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
ममता सिंह का सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव उन्हें जिले की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बनाता है। वे पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा गतिविधियों से जुड़ी रहीं और सेवा भारती के माध्यम से समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ और महिला कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पैठ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद जौनपुर के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है। कि ममता सिंह की सक्रियता और संगठन क्षमता से जौनपुर में लोजपा (रामविलास) को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे आगामी चुनावी समीकरणों में बदलाव संभव है।

सूत्रों के अनुसार, ममता सिंह जल्द ही जिले में व्यापक सदस्यता अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रही हैं। इससे न केवल पार्टी का जनाधार मजबूत होगा, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों की रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है।

जौनपुर की राजनीति में यह नियुक्ति केवल एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि शक्ति संतुलन के नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। आने वाले दिनों में जिले की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। प्रदेश सचिव एवं जौनपुर प्रभारी रेनू शर्मा ने जिलाध्यक्ष ममता सिंह को दी बधाई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh