रेवती ने युवती ने फांसी लगाकर दी जान
बलिया। जिले के रेवती कस्बे में एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना वार्ड नं 12 में शुक्रवार शाम को हुई बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान कस्बा रेवती के वार्ड नंबर 12 निवासी धनजी की पुत्री निकिता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निकिता ने अपने घर के प्रथम तल पर स्थित कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर यह कदम उठाया। घटना के समय निकिता के पिता धनजी और उनकी पत्नी घर से बाहर गए हुए थे। घर पर निकिता अपने भाइयों के साथ थी। इसी दौरान उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों ने खिड़की से अंदर देखा तो निकिता फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलने के बाद रेवती थाने के एसओ अनुपम जायसवाल तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया।
निकिता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका के पिता धनजी एक निजी बिजली मैकेनिक के रूप में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।




















































Leave a comment