Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शापिंग मार्ट में पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट विडियो वायरल पति मौके से फरार, बाल खींचने से लेकर दांत काटने तक हुई हाथापाई

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मार्ट में शनिवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक को दूसरी महिला के साथ देख उसकी पत्नी भड़क उठी। पति मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, गाली-गलौज की और दांत काटने तक की नौबत आ गई। घटना के दौरान शॉपिंग मार्ट में मौजूद लोग अचानक हुई हाथापाई से स्तब्ध रह गए। महिला कर्मचारियों व कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। करीब 15 मिनट तक चली इस झड़प के बाद बुजुर्गों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इस दौरान किशोर उम्र का बेटा भी दोनों को अलग कराने का प्रयास करता रहा। बताया जा रहा है कि युवक अपनी महिला मित्र के साथ शनिवार शाम करीब सात बजे शॉपिंग मार्ट पहुंचा था। किसी ने इसकी सूचना उसकी पत्नी को दे दी। कुछ ही देर में पत्नी बेटे के साथ वहां पहुंच गई। पत्नी को देखते ही युवक बहाने बनाने लगा, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख वहां से खिसक गया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के अनुसार, पत्नी की शिकायत पर दोनों को थाने बुलाकर करीब आधे घंटे तक काउंसलिंग की गई। बेटे ने भी मध्यस्थता की भूमिका निभाई। पति ने अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी जताई और भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने रिश्तों की अहमियत समझाते हुए दोनों को सुलह के बाद घर भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh