Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ADG LO अमिताभ यश द्वारा माघ मेला प्रयागराज का व्यापक भ्रमण/निरीक्षण

Lucknow। अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ0प्र0 द्वारा माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 31/01.02.2026 को प्रयागराज में कैम्प करते हुए माघ मेला प्रयागराज का व्यापक भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
       निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उ0प्र0 द्वारा पान्टून पुल संख्या-01 से संगम नोज तक पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात संगम नोज से बोट के माध्यम से जलमार्ग से त्रिवेणी संगम घाट, अरैल घाट, झूसी घाट, किला घाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का भी अवलोकन कर तकनीकी निगरानी एवं समन्वय प्रणाली की समीक्षा की गई।
            निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उ0प्र0 द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के निकासी मार्गों को निर्बाध बनाए रखा जाए ताकि कहीं भी किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही महिला

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साइबर जागरूकता, खोया-पाया केंद्रों तथा सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
       निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उ0प्र0 द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, शालीन व्यवहार एवं पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh