Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

देवरिया। बरहज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। 
अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सभी आरोपित गिरफ्तार नहीं होते और उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बार एसोसिएशन ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 
इस अवसर पर नागेंद्र सिंह , अमरेश यादव, रामायन तिवारी, विकास विश्वकर्मा, सरवन सिंह, सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं न्याय की आस में दूर-दराज से तहसील पहुंचे फरियादियों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार और अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण तहसील पूरे दिन अधिकारी विहीन बनी रही। फरियादियों ने बताया कि वे सुबह से शाम तक अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं मिला। 
लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भीषण धूप में तहसील के चक्कर लगाने का क्या फायदा जब यहां सुनवाई करने वाला ही कोई नहीं है। फरियादियों ने शासन से मांग की है कि तहसील में जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए कम से कम एक जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh