भारत रत्न बाबा साहेब की धूमधाम से मनाई गई जयंती
बिलरियागंज आजमगढ़। क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही बिलरियागंज नगर पालिका के ककरही दुलार में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई और अधिक संख्या में लोगों द्वारा की झांकी निकाली गई । जिसमें रथ पर बाबा साहब का चित्र रखकर महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में साथ-साथ चल रहे थे। जो ककरही दुलार, खरगपुर, बरोही फतेहपुर, शिवनगर बाजार से होते हुए ककरही दुलार पहुंचीं। युवाओं द्वारा बीच-बीच में नीला झंडा लेकर चलते हुए बाबा साहब अमर रहे के नारों से पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल रहा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेना हमारा सौभाग्य है। इस अवसर पर राम अवध कुमार,अवधेश,डॉ डी के गौतम सूर्यबली मौर्य, बलदेव प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment