Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डॉ आंबेडकर ने कहा शिक्षित व संगठित बनों तभी होगा विकास ,मिलेगा सम्मान - केशवचंद यादव

•भीमपुर दलित बस्ती में कांग्रेसियों ने मनाई डॉ आंबेडकर की 135 वीं जयंती।
देवरिया।सलेमपुर,  डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती क्षेत्र के भीमपुर ग्राम पंचायत के दलित बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर मनाई ।इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर के विचार से प्रेरणा लेकर ही दलित ,पिछड़ा समाज आगे बढ़ सकता है। डॉ आंबेडकर ने बताया है कि शिक्षित व संगठित बनों तभी आपका विकास होगा व समाज में सम्मान मिलेगा।जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को तमाम कुरीतियों से मुक्त कराने के साथ ही देश को अमूल्य धरोहर संविधान के रूप में दिया,जिसके बल पर आज समाज के सभी लोग सम्मान पूर्वक जीवन जी रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सलेमपुर मनीष कुमार रजक ने कहा कि बिना शिक्षा के किसी भी समाज का भला आज तक नहीं हुआ है। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि डॉ आंबेडकर पिछड़े व दलितों के वास्तव में मसीहा थे। युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे । जिला महासचिव  जगरनाथ यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन समाज के कुरीतियों को मिटाने के लिए समर्पित रहा। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब आम्बेडकर के आदर्शों व मूल्यों को जीवन मे उतारने की आवश्यकता है।कार्यक्रम को जगरनाथ यादव, ध्रुव प्रसाद आर्य, मोहन प्रसाद, सत्यम पाण्डेय, सत्यवान पांडेय,अशोक कुमार, राकेश यादव,सत्तन प्रसाद, रामसकल कुशवाहा, ब्रह्मदेव चौहान,प्रमोद शर्मा, ओमकार, रितु देवी,अनिता देवी,राजदेव चौहान,राजेन्द्र प्रसाद, संजय कन्नौजिया आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh