Accidental News / दुर्घटना की खबरें

घोसी में पिकअप डीसीएम के आमने सामने टक्कर में आठ लोग घायल।चार रेफर

घोसी। मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव भारोटी में बृहस्पतिवार की सुबह मुख्य मार्ग पर डीसीएम पिकअप के आमने सामने की टक्कर में वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे आठ लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ अस्पताल भेजवाने में मदद किया। सीएचसी घोसी में भर्ती आठ घायलों में से चार की स्थिति गंभीर होने पर उनको मऊ रेफर कर दिया गया।
 घोसी कोतवाली के खत्रीपार में एक वैवाहिक कार्यक्रम में विभिन्न स्टाल लगाने वाले लठवा कादीपुरा निवासी बबलू, अभय, सुरेन्द्र, तेज़बहादुर, विशाल, राजेश, घोसी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर निवासी राजेश चौरसिया तथा पिकअप चालक जयनारायन निवासी सरवरपुर भटौली आदि बुधवार की शाम को कार्य करने के लिए गए थे। कार्य समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार की भोर में सभी रिजर्व पिकअप से घोसी नगर आ रहे थे। जब वे घोसी नगर के बड़ागांव भारोटी के पास पहुंचे तभी मऊ की तरफ से आरही डीसीएम से टक्कर हो गई। फलस्वरूप पिकअप में सवार लठवा कादीपुरा निवासी बबलू, अभय, सुरेन्द्र, तेज़बहादुर, विशाल, राजेश, घोसी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के पास निवासी राजेश चौरसिया तथा पिकअप चालक जयनारायन निवासी सरवरपुर भटौली घायल हो गए। जिनको पुलिस ने लोगों की मदद से सीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर बबलू, अभय, विशाल एवं तेज़बहादुर को अच्छे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh